PM Kisan Yojana 23rd Installment: वो तारीख जब खाते में आएंगे 23वीं किस्त के 2-2 हजार, चेक करें ताजा स्टेटस

PM Kisan Yojana 23rd Installment

PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना की अब तक 22 किस्तें आ चुकी हैं। अब किसान भाइयों को 23वीं किस्त का इंतजार है। अगली किस्त को लेकर अगर आप भी ताजा अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं।

हम इस खबर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त को लेकर जानकारी देंगे और ताजा स्टेटस के बारे में जानेंगे।

कब आएगी PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में किसानों को तीन किस्तें दी जाती है। हर किस्त के जरिए किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। 1 अप्रैल से वित्त वर्ष की शुरुआत होती है। वित्त वर्ष शुरू होने के 4 महीने के अंदर पहली किस्त जारी की जाती है।

किसान योजना की किस्त जारी करने से कुछ दिन पहले सरकार आधिकारिक तारीख की घोषणा भी करती है। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए इसकी जानकारी देती है।

अभी तक सरकार की ओर से 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) को लेकर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अप्रैल का महीना लगभग बीतने वाला है। ऐसे में अब जल्द ही अगली किस्त आ सकती है। जैसा की हमने पहले ही बताया कि वित्त वर्ष शुरू होने के चार महीने के अंदर चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त भेजी जाती है।

पिछली बार यह किस्त 2 अगस्त को जारी की गई थी। आमतौर वित्त वर्ष की पहली किस्त जुलाई के महीने में जारी की जाती है। अगर थोड़ा और लेट भी हुआ था यह अगस्त के पहले सप्ताह में जारी की जाती है।

कैसे चेक करें स्टेटस

आप अपना बेनिफिशियरी स्टेटस PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके देख सकते हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ को खोलें।
  • इसके बाद ‘Know Your Status’ (अपना स्टेटस जानें) विकल्प पर क्लिक करें।
  • ध्यान दें कि अपना स्टेटस जानने के लिए, किसान के पास रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • फिर ‘Get One-Time Password’ (OTP) पर क्लिक करें।
  • OTP आपके eKYC रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • अपना स्टेटस देखने के लिए OTP डालें और सबमिट करें।

PM Kisan Yojana 23rd Installment: पीएम किसान योजना की अब तक 22 किस्तें आ चुकी हैं। अब किसान भाइयों को 23वीं किस्त का इंतजार है। अगली किस्त को लेकर अगर आप भी ताजा अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top